Nainital News: शाहजहांपुर से घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। शाहजहांपुर से परिचितों के साथ नैनीताल घूमने पहुंची एक महिला ने सोमवार को 112 पर फोन कर साथ आए दो लोगों पर होटल के कमरे में दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस ने होटल पहुंचकर महिला को कोतवाली लाने के साथ ही दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार महिला सोमवार सुबह अपने दो परिचितों के साथ नैनीताल पहुंची थी। महिला ने 112 पर सूचना दी कि होटल के कमरे में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। सूचना पर कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत पुलिस बल के साथ बताए गए होटल में पहुंचे और महिला को कोतवाली लेकर आए। कमरे में मौजूद दोनों लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कोतवाल ने बताया कि कोतवाली लाने के बाद महिला अपने बयानों में बदलाव कर रही है। उसकी ओर से अभी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.