नैनीताल, जुलाई 24 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर को एकाएक कोहरे की चादर ने शहर को ढक दिया। जबकि, शाम को करीब एक घंटे की मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनजीवन कुछ देर के लिए ठहर सा गया। मौसम ने दिनभर रंग बदले। सुबह से ही बादलों के बीच हल्की धूप खिली रही, इस बीच पर्यटकों ने माल रोड और झील का आनंद लिया। दोपहर 3.30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। पूरा शहर घने कोहरे की आगोश में समा गया और कुछ ही देर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- नैनीताल में कोहरे के बीच रुक रुककर हुई बारिश जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय...