Nainital News: शराब के नशे में कार चला रहा चालक बाइक से टकराया, वाहन सीज
नैनीताल, जुलाई 15 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बल्दियाखान के समीप एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक का ड्रिंक एंड ड्राइव में कार सीज कर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की।कोतवाल हरपाल सिंह के अनुसार बनभूलपुरा निवासी ताहिर बाइक से नैनीताल आ रहा था। बल्दियाखान के पास हरियाणा नंबर की कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया कि कार चालक हरियाणा निवासी मोहित अग्रवाल का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कार को सीज कर चालक का ड्राइविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.