नैनीताल, अक्टूबर 13 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन 12वें दिन विधायक सरिता आर्य के आश्वासन पर समाप्त हो गया। विधायक ने मंगलवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों से वार्ता की और संबंधित अधिकारियों से भी समस्याओं के समाधान को लेकर बातचीत की। अधिकारियों ने 15 नवंबर तक ग्रामसभा में काश्तकारों के लिए सिंचाई का पानी सुचारू करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया।ग्रामीण लंबे समय से बिसगुली माइनर सिंचाई नहर में पानी की आपूर्ति सुचारू करने, ग्राम पंचायत अमेल में पेयजल योजना का निर्माण कराने व ग्रामीणों और ग्राम पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। नहर में पानी नहीं पहु...