नैनीताल, अगस्त 25 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'सशक्त-वित्तीय रूप से जागरूक, वित्तीय रूप से सशक्त' वित्तीय साक्षरता अभियान का मंगलवार को समापन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि के विचार मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि निरंतर परिश्रम, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। असफलता जीवन में सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। विद्यार्थियों को असफलताओं से सीख लेते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। वित्तीय रूप से जागरूक समाज ही मजबूत और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण कर सकता है। परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने कहा कि केवल धन अर्जित करना ही...