नैनीताल, जुलाई 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता l कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को डीएसबी परिसर के एएन सिंह हॉल में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उत्तराखंड के पूर्व सीएम पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी के सम्मान में आयोजित समारोह में शहर के विभिन्न स्कूलों के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- कूटा ने विनियमितीकरण व वेतन वृद्धि की मांग उठाईमुख्य अतिथि का भाषण मुख्य अतिथि कोश्यारी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना हर भारतीय का है। उन्होंने विज्ञान और अध्यात्म को जोड़कर आगे बढ़ने पर जोर दिया। कहा, विचारधारा कोई भी हो, राष्ट्र के लिए विचार एक होना चाहिए। पीएम मोदी के अनुसार अगला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। पलायन पर उन्होंने कहा कि वे इसके विरोधी नहीं हैं, क्योंकि विदेशों में बसे भारतीय यु...