Nainital News: वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि पर काबिज लोगों को मिलेगा मालिकाना हक : कैड़ा
नैनीताल, अक्टूबर 4 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। कैबिनेट बैठक में वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों और कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे वर्षों से मालिकाना हक की प्रतीक्षा कर रहे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रदेश में वर्ग-3, वर्ग-4 और खाम भूमि पर वर्षों से रह रहे लोगों की भावनाओं और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कहा कि जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों एवं कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार प्रदान करने और वर्ग-4 की भूमि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.