Nainital News: वन कार्यों की गुणवत्ता पर डीएफओ ने जताया संतोष
नैनीताल, सितम्बर 25 -- Nainital News: नैनीताल। भूमि संरक्षण वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सेठी बेलगांव में चल रहे वानिकी एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण, मृदा संरक्षण आदि की गुणवत्ता का जायजा लिया। कार्य संतोषजनक होने पर डीएफओ ने वन कर्मियों और श्रमिकों की सराहना की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। निरीक्षण के बाद ग्राम प्रधान सेठी बेलगांव रणजीत सिंह, ग्राम प्रधान सेठी धारकोट विमला देवी, सरपंच महेंद्र सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह भंडारी ने डीएफओ का स्वागत किया। यहां वन क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र रिखाड़ी, वन आरक्षी रवि पंत, दया किशन बुधानी, कपिल पंत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.