नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर गुरुवार को नैनीताल प्राणी उद्यान में फेस पेंटिंग और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वन्यजीवों की आकृतियां बनाकर उनके संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस और वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा 'रन टू लिव' संस्था, क्लीन नैनीताल अभियान से जुड़े सदस्यों और पक्षी प्रेमियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कछुआ संरक्षण केंद्र पहुंचे ...