नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। उत्तरी गौला वन क्षेत्र नथुवाखान की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज गंगानगर मोतियापाथर में आयोजित कार्यक्रम में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में निशा मेलकानी ने पहला, करन सिंह बिष्ट ने दूसरा और प्रियंका मेर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में अंकित सिंह देवलिया पहले, दीपिका फर्त्याल दूसरे और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला के सीनियर वर्ग में काजल और अंकित कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु दूसरे और नितिन तीसरे स्थान पर रहे...