Nainital News: वन्यजीव को बचाने में अनियंत्रित वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौत
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कोटाबाग से बांसी लौट रहा पिकअप वाहन वन्यजीव को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ग्रामीण से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, बांसी निवासी चालक रविवार देर रात पिकअप वाहन को लेकर कोटाबाग से घर लौट रहा था। अड़ियां के समीप अचानक वाहन के सामने वन्यजीव आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बांसी निवासी 45 वर्षीय तारा सिंह से टकरा गई और पलट गई। हादसे में तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक उन्हें उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.