नैनीताल, अगस्त 18 -- Nainital News: नैनीताल l लोअर मालरोड पर चल रहे ट्रीटमेंट कार्य को समय से पूरा न किए जाने से नाराज मां नैना देवी व्यापार मंडल ने अपना प्रदर्शन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रखा। धरने पर बैठे व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से उन्हें लिखित में ठोस आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि लोअर मालरोड पर प्रस्तावित ट्रीटमेंट कार्य निर्धारित समय में पूरा नहीं हुआ, जिससे पर्यटन सीजन में कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क पर खुदाई और मलबे के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है और दुकानदारों को रोजाना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Nainital News: लोअर माल रोड के धीमे निर्माण से कारोबारी नाराज, होटल एसोसिएशन ने दिया समर्थन प...