नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: नैनीताल (संवाददाता)। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक बुधवार को अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में 12 सितंबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में स्वर्गीय चमन लाल बजाज की स्मृति में ड्रेस वितरण कराने, 15 को शेले हॉल में 'रंगोत्सव', 27 सितंबर को गोवर्धन हॉल में 'हमारी संस्कृति, हमारी पहचान' कार्यक्रम, चार अक्टूबर को वाद-विवाद प्रतियोगिता, 14 को डांडिया महोत्सव, 28 को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नवंबर में व्यंजन प्रतियोगिता और दिसंबर में फ्लैट्स मैदान में 'पागल जिमखाना' कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया। यहां बैठक में हेमा भट्ट, मंजू बिष्ट, जीवंती भट्ट, दीपा पांडे, रमा भट्ट, आभा शाह, ज्योति ढौंडियाल, प्रेमा अधिका...