नैनीताल, जुलाई 6 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से सोमवार को हरेला पखवाड़े का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत और विधायक सरिता आर्या ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर क्लब की महिलाओं ने सात प्रकार के अनाज बोकर हरित पौधरोपण की शुरुआत की।आईजी कुकरेती ने कहा कि हरेला पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। विधायक सरिता आर्या ने पिछले 17 वर्षों से समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए क्लब के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक गीता साह ने अतिथियों का आभार जताया, जबकि डॉ. प्रगति जैन ने बताया कि 19 जुलाई को कुमाउनी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभ...