Nainital News: लाइनमैनों के लंबित मानदेय का जल्द करें भुगतान : बिष्ट
नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। विकासखंड भीमताल में बुधवार को आयोजित जनसंवाद दिवस में पेयजल संकट, दूषित पानी और लाइनमैनों के लंबित मानदेय का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने जल संस्थान और पेयजल निगम के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि पंप ऑपरेटरों और लाइनमैनों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इस पर ब्लॉक प्रमुख ने लंबित भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने नए जल स्रोतों की गुणवत्ता जांच और प्रयोगशाला रिपोर्ट मिलने के बाद ही पेयजल आपूर्ति शुरू करने को कहा। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख उमेश पलड़िया, बीडीओ हर्षित गर्ग, ग्राम प्रधान जया बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहित कुमार, जल संस्थान के सहायक अभियंता अनिल परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.