नैनीताल, सितम्बर 4 -- Nainital News: कालाढूंगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को कालाढूंगी, कोटाबाग, चकलुवा और बैलपड़ाव क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। लड्डू गोपाल को झूले में झुलाया। जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र के मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। घरों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। माता-पिता ने अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान 'हरे कृष्णा-हरे कृष्णा' और 'बाल गोपाल की जय' के जयकारों के साथ शंखध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में ...