Nainital News: रेनु, गीता और विनीता को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार
नैनीताल, जुलाई 31 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पालिका सभागार में राष्ट्रीय जूट बोर्ड की ओर से आयोजित 35 दिवसीय जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रेनू कुंवर को प्रथम, गीता देवी को द्वितीय और विनीता देवी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।प्रशिक्षण में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। यह 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्मला सोशल रिसर्च एवं डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से संचालित किया गया। समापन समारोह में सोसाइटी के निदेशक संजीव भटनागर, रूबी भटनागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.