नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सावन के मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वुमेंस कलेक्टिव की ओर से रविवार को गोवर्धन कीर्तन हॉल में रुद्र पूजा का आयोजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और शिव भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण, प्रकृति संतुलन और समस्त प्राणियों के मंगल की सामूहिक प्रार्थना की।पूजन एवं रुद्रम मंत्रोच्चार आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी अमृतानंद, वेद पंडित रोहित शर्मा, अंशु कुमार और वैदिक धर्म संस्थान (वीडीएस) उत्तराखंड की पूजा समन्वयक रेश्मा टंडन के सानिध्य में संपन्न हुआ। पूजा के बाद हल्द्वानी की वासुकी फ्यूजन टीम ने शिव भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विधायक सरिता आर्य, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, त्रिभुवन त्रिपाठी, ईशा, आशा, मंजू, ललित तिवारी, संजय साह, ...