नैनीताल, जुलाई 24 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएम कोर्ट, एडीएम कोर्ट सहित शस्त्र अनुभाग, सूचना का अधिकार (आरटीआई) अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, भू-अभिलेख अनुभाग व अन्य पटलों में दस्तावेजों की जांच की। राजस्व अभिलेखागार में निरीक्षण के दौरान कई तरह की खामियां सामने आईं। भूमि संबंधी नकल के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी पंजिका में अंकित न करने को कमिश्नर ने घोर लापरवाही माना। उन्होंने दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश डीएम को दिए। राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने राजस्व, भूमि संबंधी नकल के लिए प्राप्त आवेदनों और पंजिका में अंकन करने, समय पर नकल उपलब्ध कराने आदि कार्यों के बारे में संबंधित पट...