नैनीताल, नवम्बर 1 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को समाप्त हुई। पुरुष वर्ग में पवन कुमार और महिला वर्ग में काजल पांडे ने चैंपियनशिप जीती।शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी ने किया। इसके बाद पूर्व चैंपियन नित्या शाह ने मशाल दौड़ लगाई। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में पवन कुमार पहले, कमल नेगी दूसरे और पीयूष तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शीतल ने पहला, ज्योति ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में कमल प्रथम, प्रकाश द्वितीय और महिला वर्ग में काजल प्रथम, अपर्णा द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रकाश प्रथम, गौरव वर्मा द्वितीय व महिला वर्ग में नित्या, काजल और शीतल अव्वल रहे। 800 मीटर बालिका...