Nainital News: रातीघाट श्मशान घाट मार्ग विवाद को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
नैनीताल, जुलाई 7 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट स्थित श्मशान घाट तक जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण, वास्तविक मार्ग की जांच और निर्माण के लिए जल्द धनराशि स्वीकृत करने की मांग को लेकर चौर्सा के ग्राम प्रधान किशोर ढेला ने डीएम को ज्ञापन भेजा है।कहा है कि पूर्व में आई आपदा के दौरान श्मशान घाट को जाने वाला मूल मार्ग पूरी तरह बह गया था। इसके बाद स्थानीय लोग वैकल्पिक रास्ते से श्मशान घाट तक पहुंचते रहे। अब संबंधित भूमि स्वामी की ओर से उस भूमि का निजी उपयोग किए जाने से श्मशान घाट तक पहुंचने में परेशानी खड़ी हो गई है। कहा कि मामले में भूमि स्वामी का कहना है कि श्मशान घाट का मूल मार्ग उनकी निजी भूमि से होकर नहीं जाता था, बल्कि नदी किनारे से होकर गुजरता था, जो आपदा में बह गया। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.