नैनीताल, अगस्त 25 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल की ओर से मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज रातीघाट में कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया या। जिसमें 108 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया lमुख्य वक्ता जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्रों को विभाग संचालित योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल एवं एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण और उसके लाभों के बारे में बताया। साथ ही इंटरमीडिएट के बाद के कॅरियर विकल्पों जैसे क्लैट,नीट, जेईई, अग्निवीर, एनडीए, होटल मैनेजमेंट, पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी और लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षाओं के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य सोमपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, दिनेश रावत, सीपी पंत, मुन्नी पांडे, शंकर लाल आदि मौजूद रहे। यह ...