नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या के पहली बार भवाली पहुंचने पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट के नेतृत्व में रामलीला मैदान में एकत्र पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। रामलीला मैदान से बाइक और कार रैली निकाली गई। रैली भवाली मुख्य बाजार और मुख्य चौराहे से होते हुए नैनीताल रोड पहुंची। इसके बाद रैली वापस रामलीला मैदान पहुंची, जहां स्वागत सभा का आयोजन किया गया। रॉयल वाल्मीकि आर्मी जिलाध्यक्ष अंकित ने भी उनका स्वागत किया। सांसद आर्या ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, अखिलेश सेमवाल, प्रकाश आर्या, पंकज अद्वेती, आदित्...