नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूल का उच्चीकरण राजकीय इंटर कॉलेज में हो गया है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र चंद्र ने बताया कि विद्यालय के उच्चीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब विद्यालय का उच्चीकरण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि उच्चीकरण के बाद विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट और जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर विद्यालय का शुभारंभ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...