नैनीताल, अगस्त 27 -- Nainital News: नैनीताल। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले गुरुवार को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मल्लीताल बड़ा बाजार समेत अन्य बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन के लिए बहनों ने भाइयों के लिए तरह-तरह की राखियों की खरीदारी की। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बाजार में बढ़ी चहल-पहल के कारण आवाजाही बढ़ने से पुलिस भी सतर्क नजर आई। पुलिस कर्मियों ने बाजार क्षेत्र में लगातार गश्त कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। यह भी पढ़ें- Nainital News: महंगी हुई चांदी, फीकी नहीं पड़ी राखियों की चमक कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए बाज...