नैनीताल, अक्टूबर 18 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से सीआरएसटी इंटर कॉलेज में शनिवार देर रात चैरिटेबल गरबा नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें 300 से अधिक लोगों ने गरबा और डांडिया नृत्य कर आनंद लिया।लोक कलाकार हिमांशु आर्या और विशांत टम्टा ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उत्कृष्ट गरबा-डांडिया नृत्य करने वाले प्रतिभागियों और आकर्षक पारंपरिक परिधान पहनने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में भवाली-रामगढ़ रोड स्थित क्रियोसिटी कैफे के संचालक स्नेहित ने सहयोग दिया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संतोख सिंह बिष्ट ने बताया, कि आयोजन से प्राप्त धनराशि जरूरतमंद बच्चों को किताबें और गर्म कपड़े उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्यों में खर्च की जाएगी। यह भी पढ़ें- Haridwar News: महिला महाविद्यालय में ...