Nainital News: यूपीसीएल अधिकारियों ने लिया एआई प्रशिक्षण
नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल अधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में अधिकारियों को गूगल जेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट सहित विभिन्न एआई टूल्स के उपयोग से सरकारी कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान दस्तावेज तैयार करने, रिपोर्ट का सारांश बनाने, प्रस्तुतियां तैयार करने के साथ ही डेटा गोपनीयता, एआई नैतिकता और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। समापन पर कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संदीप कुमार बुधानी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी कामकाज में एआई के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देकर डिजिटल प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.