Nainital News: युवतियों को मैसेज भेजने पर दुकानदार का चालान
नैनीताल, जुलाई 21 -- Nainital News: भीमताल। हरेले मेले में एक दुकानदार की ओर से युवतियों को उनकी मर्जी के विरुद्ध मैसेज करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को भीमताल के मनोज भट्ट, विनीत जोशी, मोहित पडियार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित दुकानदार को थाने बुलाकर चालानी कार्रवाई करने के साथ माफीनामा लिखवाया। विनीत जोशी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवतियों ने मेले में दुकानदार से कुछ सामान लिया और ऑनलाइन पेमेंट की। जिसका गलत फायदा उठाते हुए दुकानदार ने युवतियों को मैसेज किए। इसकी सूचना भीमताल थाने में दी गई। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया युवक पर चालान कर उससे माफीनामा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.