Nainital News: युवक ने कीटनाशक गटका, गंभीर
नैनीताल, जुलाई 6 -- Nainital News: नैनीताल। तल्ला रामगढ़ निवासी प्रेम थापा ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी रामगढ़ ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल रेफर कर दिया। डॉक्टर सुनील परिहार ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से युवक की हालत में सुधार हो रहा है। सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस किटनाशक गटकने के कारणों की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.