नैनीताल, अगस्त 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मुहर्रम कमेटी की ओर से मंगलवार को याद-ए-हुसैन (चेहलुम) के मौके पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह इमामबाड़ा रजा क्लब में फातेहा-ख्वानी, सलातो-सलाम और जिक्र-ए-हुसैन से हुई। इस दौरान देश और शहर में अमन, भाईचारे और शांति के लिए दुआ की गई। इसके बाद अकीदतमंदों के बीच लंगर वितरित किया गया।दोपहर में नमाज-ए-जुहर के बाद रॉयल होटल से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में ढोल-ताशे, फतहे निशान और अखाड़ा दल शामिल रहे। यह जुलूस इंदिरा मार्केट, बेकरी कंपाउंड से रजा क्लब पहुंचा। जहां से इमामबाड़ा के मुख्य ताजिए के साथ बीच का बाजार, जयलाल शाह बाजार, खड़ी बाजार, गाड़ी पड़ाव, पुराना घोड़ा स्टैंड, बड़ा बाजार, इंदिरा मार्केट, रॉयल होटल, चीना बाबा और हाईकोर्ट रोड होते हुए मन्नू महारानी क्षेत्र तक...