नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल की पारंपरिक मोमबत्ती कला को बढ़ावा देने और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को स्नोव्यू वार्ड में 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। नैनी महिला जागृति संस्था की ओर से जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में दो दर्जन से अधिक महिलाएं 25 अक्तूबर तक मोमबत्ती बनाने की बारीकियां सीखेंगी।प्रशिक्षण के दौरान सावित्री असवाल और देवकी जोशी महिलाओं को विभिन्न डिजाइनों की सजावटी मोमबत्तियां बनाना सिखा रही हैं। संस्था अध्यक्ष मंजू रौतेला ने बताया, नैनीताल की मोमबत्तियां देशभर में प्रसिद्ध रही हैं। बाजार में इनकी मांग को देखते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और घर से ही निर्माण व बिक्री के अवसर देने के लिए यह पहल की गई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: मोमबत्ती निर्माण सीख आत्मनिर्भर बनें...