नैनीताल, नवम्बर 5 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नगर क्षेत्र में पेयजल लाइनों में मोटर लगाकर पानी खींचने वाले लोगों के खिलाफ अब जल संस्थान सख्त कार्रवाई करेगा। पाइपलाइनों में मोटर लगाए जाने के कारण पानी का असमान वितरण हो रहा है। इससे पाइपलाइन के अंतिम छोर पर स्थित घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि पूर्व में कई बार लोगों को पाइपलाइनों से मोटर हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कई घरों में मोटर लगाकर पानी खींचने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे अन्य उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को जल्द अपने घरों में लगी मोटर हटानी होगी।...