नैनीताल, नवम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान ने मल्लीताल हाईकोर्ट कैंपस निवासी मेघा पेटशाली को सर्वसम्मति से जिला महामंत्री नियुक्त किया है। मेघा के जिला महामंत्री नियुक्त होने पर नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह जंतवाल, कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत, संस्थापक सदस्य खड़क सिंह बगड्वाल, संयुक्त सचिव केंद्रीय श्याम सिंह नेगी, सदस्य संसदीय बोर्ड मदन सिंह मेर, उत्तम बिष्ट, अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ रवि वाल्मीकि, तारा सिंह नेगी, मोहन सिंह भाटिया, मोहन सिंह नेगी, अशोक सिंह बोहरा ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: मेघा बनीं यूकेडी की जिला महामंत्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...