नैनीताल, अगस्त 24 -- Nainital News: मुक्तेश्वर। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौथे दिन सोमवार को विकासखंड धारी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आईईसी वैन के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी और सुनकिया में आयोजित चौपालों में करीब 105 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। रीप (ग्रामोत्थान) और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम ने ग्रामीणों को योजना के साथ ग्राम्य विकास और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसरों और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के लाभार्थी अर्जुन बिष्ट के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मीशो पर ऑनलाइन मार्केट लिंकेज भी किया गया। इससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पाद ऑनलाइ...