Nainital News: मुक्तेश्वर होम स्टे एसोसिएशन ने डीएम के समक्ष रखी समस्याएं
नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: नैनीताल। मुक्तेश्वर होम स्टे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम ललित मोहन रायल से भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से डीएम को चित्र और पुस्तक भेंट की गई। पदाधिकारियों ने होम स्टे संचालकों के हित से जुड़ी विभिन्न मांगों और समस्याओं को उनके समक्ष रखा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नए जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें भी चित्र व पुस्तक भेंट की। इस दौरान होम स्टे संचालकों की समस्याओं के समाधान और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश उनियाल ने बताया कि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में होम स्टे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से संचालकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की मांग की। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.