नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: मुक्तेश्वर। पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में पार्किंग की समस्या जल्द दूर होगी। मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य शुरू करने से पहले गुरुवार को भूमि पूजन किया गया।व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह बिष्ट ने बताया पर्यटन विभाग की ओर से मुक्तेश्वर थाने के समीप खाली भूमि पर मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य किया जा रहा है। हर साल हजारों पर्यटक मुक्तेश्वर आते हैं। विशेषकर अप्रैल से जुलाई तक अधिक संख्या में पर्यटकों और उनके वाहन मुक्तेश्वर पहुंचते है। सिंगल रोड होने के चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे सैलानियों के साथ स्थानीय भी परेशान रहते हैं। अब पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में पार्किंग की समस्या जल्द दूर होगी। पार्किंग निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को दिया गया है।

हिं...