नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: भवाली। राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर बुधवार को रामगढ़ ब्लॉक की हरिनगर ग्राम पंचायत में उनकी प्रतिमा के समीप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. आंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन समिति (रामगढ़) के संरक्षक प्रेम प्रकाश पथिक और अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू के संयुक्त नेतृत्व में इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज में आज भी छुआछूत और जातिवाद जैसी कुरीतियां वद्यिमान हैं। उन्होंने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद हुई कथित शुद्धिकरण की घटना का उल्लेख करते हुए सामाजिक समानता और भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के योग...