नैनीताल, जुलाई 26 -- Nainital News: नैनीताल l मिशन ग्रीन अभियान के अंतर्गत रविवार को नैनीताल की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और समुदायों ने मिलकर शहर के सात नंबर क्षेत्र स्थित भोटिया बैंड में वृहद पौधरोपण किया। इस दौरान बाज, पांगरा, रिंगाल, पुतली और अंगू सहित 1800 स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधरोपण किया जाता है। इसका उद्देश्य नैनीताल की जैव विविधता को बचाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। डॉ. खेतवाल ने बताया कि इस अभियान में शहर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ महिलाएं, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्थानीय समुदाय बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यह भी पढ़ें- डीएसबी में देवदार, बुरांश के पौधे रोपे स्थानीय प्रज...