नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को डीएसए मैदान में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला सनवाल स्कूल ने जीता।प्रतियोगिता में नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट रहे। उनके साथ कमल सुयाल और नवीन भट्ट भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सनवाल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जोन्स स्कूल को 6-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में लेक व्यू पब्लिक स्कूल ने मदर्स हार्ट स्कूल को 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। रेफरी के शेखर और राहुल रहे। इस दौरान फुटबॉल सचिव पवन खड़ायत, खीमराज देउपा, शैलेंद्र बर्गली, हरीश जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, जलज वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...