नैनीताल, सितम्बर 18 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मालरोड क्षेत्र में शुक्रवार को नाव के टिकट के दाम को लेकर नाविक और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट में हो गई। घटना के दौरान लोअर मालरोड पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और तीन पर्यटकों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। जानकारी के अनुसार प्रयागराज से नैनीताल घूमने आए पर्यटक मॉल रोड स्थित बोट स्टैंड पर नाव की सवारी के लिए टिकट का मूल्य पूछ रहे थे। इसी दौरान एक नाव चालक और पर्यटकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना में नाव चालक नदीम के चोटिल होने की बात सामने आई है। नाव चालकों का आरोप है कि पर्यटकों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं पर्यटकों ने भी नाव चालकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का व...