नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: नैनीताल। सूपी के एक युवक ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट करने और उसे दुकान में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद मुक्तेश्वर पुलिस से शिकायत की, आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को सूपी निवासी जीवन चंद्र मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर गांव के दो युवकों ने उसे पकड़कर एक दुकान के भीतर बंद कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। आरोप है कि उपचार के बाद मुक्तेश्वर थाने में शिकायत की, पर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। अब वह बीडी पांडे अस्पताल से मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट लेकर मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगा।

हिंदी हिन...