नैनीताल, जुलाई 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नैनीताल की सब्जी मंडी मं महंगाई बढ़ा दी है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों से सब्जियों की आवक लगभग आधी रह गई है, जिससे दाम आसमान छूने लगे हैं। टमाटर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी जैसी कई सब्जियों के भाव दोगुने तक पहुंच गए हैं।नैनीताल के सब्जी विक्रेता दीपक कोटलिया ने बताया, कि बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण स्थानीय सब्जियों की आवक में कमी आई है जिससे सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है। सब्जी विक्रेता चंदन बिष्ट ने बताया कि मंडी में सब्जियों के दाम बीते दिनों की तुलना में दोगुना हो गए है l नैनीताल सब्जी मंडी में अधिकतर सब्जियां सौड़, बांसी, बगड़, मंगोली, खुर्पाताल आदि ग्रामीण क्षेत्रों से आती हैं। बारिश के चलते आवक कम होने से स...