नैनीताल, जुलाई 29 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जिलाधिकारी सभागार में बुधवार को डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला मानसिक स्वास्थ्य टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में मनोवैज्ञानिक काउंसलर नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के साथ कार्य करे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराई जाए तथा वर्ष में कम से कम दो बार काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएं। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय किया जा सकता है। उन्होंने सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए ट...