नैनीताल, अगस्त 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नंदा देवी महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को श्री राम सेवक सभा भवन में मातृ शक्ति की बैठक हुई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, दर्जाधारी शांति मेहरा, वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रधर बहुगुणा ने विचार रखे। साथ ही महोत्सव के प्रचार-प्रसार को पोस्टर का विमोचन किया गया।बैठक में मनोज साह, जगदीश बवाड़ी और प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि 16 सितंबर को महोत्सव का उद्घाटन, 17 को कदली वृक्ष का नगर भ्रमण, 18 को मूर्ति निर्माण और बच्चों की क्विज प्रतियोगिता, 19 को मूर्ति स्थापना, 20 को हवन, 21 को महाभंडारा, 22 को सुंदरकांड, 23 सितंबर को डोला नगर भ्रमण और विसर्जन होगा। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि आज सोमवार को महोत्सव की तैयारी को लेकर एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की...