नैनीताल, जुलाई 6 -- Nainital News: नैनीताल। कांग्रेस की नारी शक्ति विंग अभियान की इंचार्ज सपना बिष्ट ने सोमवार को पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि विंग का उद्देश्य महिलाओं को राजनीति में मजबूत मंच व समान अधिकार देना है। पालिकाध्यक्ष ने अभियान की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान स्वाति जोशी व शिवम बजाज मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...