नैनीताल, अगस्त 27 -- Nainital News: नैनीताल। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही सरोवर नगरी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस पर्व के लिए बहनों ने भाइयों के लिए राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ चांदी की आकर्षक डिजाइन वाली राखियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। हालांकि चांदी के दाम बढ़ने से इस बार राखियों की कीमत में भी इजाफा हुआ है। स्वर्णकार राज रस्तोगी ने बताया कि इस बार चांदी की राखियों के दाम में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष जहां चांदी की राखियां 600 से 700 रुपये में मिल रही थीं, वहीं इस बार इनकी कीमत 800 से 1000 रुपये और डिजाइन के अनुसार 1200 रुपये तक पहुंच गई है। राज रस्तोगी ने बताया कि वर्तमान में चांदी का भाव करीब 2.20 लाख रुपये प्रति कि...