नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। चीनी के बढ़ते दाम और बेलगाम महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस नैनीताल ने बुधवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष बंटू आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमजनों, राहगीरों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बिना चीनी की चाय पिलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। नगर अध्यक्ष बंटू आर्य ने कहा कि चीनी के लगातार बढ़ते दामों ने चाय, मिठाई और प्रसाद का स्वाद फीका करने के साथ ही गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि चीनी के साथ-साथ खाद्य तेल, चावल, दाल और गुड़ जैसी रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि से आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर आने वाले त्योहारों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बिना चीनी की चाय...