नैनीताल, सितम्बर 2 -- Nainital News: ​नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के सभागार में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान मसूरी में पुलिस फायरिंग में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया।सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने की, मंच संचालन महासचिव सौरभ अधिकारी ने किया। वक्ताओं ने कहा, कि उत्तराखंड की भावी पीढ़ियों को शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति को प्रार्थना की। यहां अवतार सिंह रावत, पुष्पा जोशी, भुवनेश जोशी, डीएस मेहता, रमन कुमार साह, मीना बिष्ट, गौरव कांडपाल, विश्वस्थ कांडपाल, कमलेश तिवारी, कुर्बान अली, कौशल पांडे, विक्रम सिंह धपोला, पीएस सौन, एमसी पंत, विश्व प्रकाश बहुगुण...