नैनीताल, सितम्बर 2 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा निवासी 58 वर्षीय प्रकाश चंद्र पांडे पुत्र जमुना दत्त पांडे के लापता होने का मामला सामने आया है। उनके भाई दीप चंद्र पांडे ने बुधवार को गरमपानी पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश करने की मांग की है। बताया कि उनका छोटा भाई प्रकाश चंद्र शारीरिक रूप से है और काफी समय से अपनी कुटिया में ही रहता था। एक सितंबर से वह लापता है। दो सितंबर की सुबह करीब नौ बजे जब वह भाई से मिलने पहुंचे, तो उसके वहां नहीं मिलने पर आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। चौकी इंचार्ज सतीश उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...