नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल छावनी क्षेत्र में मंगलवार को झाड़ियों की कटाई और सफाई कर रहे एक मजदूर को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे निगरानी के लिए भर्ती कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, तल्लीताल निवासी कल्लू जोशी छावनी परिषद क्षेत्र में झाड़ियों की कटाई और सफाई कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। मजदूर के अनुसार, सांप हरे रंग का था। बाद में घबराहट होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बीडी पांडे अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि मरीज का रक्तचाप और स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: मदकोट में सांप के डसने से व्यक्ति घायल एहतियातन उन्हें निगरानी में भर्ती रखा गया है।

हिंदी हिन...